सेना में भर्ती का झांसा देकर ठगी करने वाला एक 10 हजार रुपये के इनामीअपराधी को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पिथौरागढ़ व उधमसिहनगर में धोखाधड़ी के छह मुकदमे दर्ज हैं वह लंबे समय से फरार चल रहा था.एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि पंकज सामंत निवासी 3निगली बिहार एक्सटेंशन बपरौला पश्चिमी दिल्ली के विरुद्ध उत्तराखंड के नौजवानों को फौज में भर्ती के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के संबंध में जिला पिथौरागढ़ में अलग- अलग थानों में चार और उधमसिहनगर में दो मुकदमे दर्ज हैं.
