उत्तराखंड (मसूरी) 23 फरवरी 2025: झड़ीपानी-चूनाखाला मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर दु्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचा था। जहा चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। झड़ीपानी-चूना खाला मार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। सूचना पर कोतवाल संतोष कुवर मय पुलिस स्फोर्स मौके पर पहंचे और गंभीर रूपसे घायल कार चालक को 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय पहुचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज किशोरी लाल निवासी थान भवान के रूप में हुई है। बताया कि वह वाहन स्वामी था जो स्वयं कार चला रहा था। पृलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें
March 14, 2025
March 14, 2025