उत्तराखंड (देहरादून) 4 फरवरी 2026: देहरादून बार एसोसिएशन देहरादून के वार्षिक चुनाव की घंटी बज चुकी है। वर्ष 2026-2027 के लिए वार्षिक चुनाव 19 फरवरी को होंगे, जबकि मतगणना 22 फरवरी को होगी। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता एलबी -गुरुंग, दीपक आलुवालिया व एचएस मेहरा ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संभावित प्रत्याशियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि तीन व चार फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। नामांकन पत्र 200 रुपये शुल्क देकर बार एसोसिशन देहरादून के कार्यालय से तीन व चार फरवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। पांच को नामांकन की तिथि व नामांकन पत्रों की जांच, छह को नाम वापसी की तिथि, जबकि इसी दिन अंतिम वैध नामांकनपत्रों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। 19 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
