उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 6 फरवरी 2026: कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राज्यमंत्री श्रीमती मधु भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं सशक्त बनाने वाला बजट है। उन्होंने बताया कि बजट में महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग, ग्रामीण आजीविका मिशन तथा मातृ-बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि यह बजट महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की भागीदार बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। बजट में किए गए प्रावधान प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करेंगे।
जिला प्रभारी श्री सतीष लखेड़ा ने कहा कि महिला केंद्रित योजनाओं के माध्यम से सरकार ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को प्राथमिकता दी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती पूनम कठैत ने कहा कि बजट में स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों और ग्रामीण महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों से गांव-गांव तक आर्थिक मजबूती आएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन जमलोकी ने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य लगातार कर रही है, जिससे हर महिला को उसका अधिकार और लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में जनपद रुद्रप्रयाग से लगभग 250 महिलाओं ने सहभागिता की, जिनमें ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, आशा कार्यकर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आशा कार्यकर्तियां एवं विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाएं शामिल रहीं।
इस दौरान अध्यक्ष नगर पंचायत तिलवाड़ा विनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा, किरण देवी, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा , आदि मौजूद रहे।
