उत्तराखंड (देहरादून) 06 फरवरी 2026: रिजर्व बैंक गवर्नर श्री संजय मल्होत्रा ने आज हुई एमपीसी मीटिंग में ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है और इस बात पर जोर दिया कि हर ग्राहक को अपना केवाईसी बैंक में अपडेट करवा लेना चाहिए ताकि उसकी जमा राशि सुरक्षित रहे। इसके लिए उन्होंने अगले सप्ताह 9 फरवरी से प्रतिवर्ष की भांति फाइनेंशियल लिटरेसी सप्ताह भी मनाने की घोषणा की है जिसका मुख्य उद्देश्य ही यही होगा और जिसमें हर बैंक इस कार्य हेतु ग्राहकों को प्रेरित करेगा।
अगर किसी ग्राहक को किसी भी लेनदेन या फ्रॉड में कोई हानि होती है तो उसे ₹25000 तक का हरजाना बैंक देगा।
इसके अतिरिक्त बीमा इत्यादि की मिस सेलिंग, रिकवरी एजेंट की नियुक्ति/कार्य प्रणाली एवं इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर भी ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
