उत्तराखंड (काशीपुर) 5 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 193 लाभार्थियों के खाते में माननीय मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रथम किश्त को आज नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित किया गया। इस अवसर पर पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक भेट किया गया। महापौर दीपक बाली ने सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया कि वह अपना घर तो बना रहे हैं लेकिन अपने दांए बांए भी देखें कि कोई बगैर घर के छूट न जाए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी चाहते हैं कि कोई भी बगैर घर के नहीं रहना चाहिए।
महापौर दीपक बाली ने सभी लाभार्थियों से पूछा कि उनसे किसी तरह का कोई पैसा तो नही लिया जा रहा है क्योंकि उन्हें सूचना मिली है कि शहर में कुछ लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और यदि कोई पीड़ित उनके पास आकर बताता है तो दोषी को हर हालत में जेल भिजवाया जाएगा। महापौर ने पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा से अनुरोध किया कि वह भी क्षेत्र में देखें कि जो लोग वास्तव में योजना के पात्र हैं उनको लाभ दिलाया जाए। आज के कार्यक्रम में 193 लाभार्थियों को प्रथम किस्त दो लाभार्थियों को दूसरी किस्त 18 लाभार्थियों को तृतीय किस्त तथा 31 लाभार्थियों को चतुर्थ अर्थात अंतिम किस्त की धनराशि 66 लाख 40000 उनके खाते में प्रेषित कर दी गई। अभी तक लाभार्थियों को 26 करोड़ 59 लाख रुपए की धनराशि दी जा चुकी है। कार्यक्रम का संचालन कर अधीक्षक अनिरुद्ध गौड द्वारा किया गया। पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी और मोदी जी की इस योजना को शानदार बताया और कहां की इस योजना से देश के गरीबों को छत मिल रही है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नगर निगम राहुल पैगिया , सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी , एसएनए शालिनी नेगी , कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा , सिटी मिशन मैनेजर जफर , सी एल टी सी तनवीर आलम , संयुक्त प्रकोष्ठ संयोजक जिला काशीपुर मुकेश चावला , मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक गोयल , मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह पार्षद अनीता कांबोज शाह आलम गुंजन प्रजापति राशिद फारुकी सादिक हुसैन रवि प्रजापति सरफराज सीमा सागर पुष्कर बिष्ट बीना नेगी अब्दुल कादिर समेत अनेक पार्षद गण एवं प्रकाश नेगी मुकेश पाहवा मनोज शर्मा मौजूद रहे। आए हुए लाभार्थियों को जलपान भी कराया गया।
