उत्तराखंड (देहरादून) 5 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छह फरवरी को अपने पैतृक गांव पंचूर यमकेश्वर पहुंचने का कार्यक्रम है।
हरिद्वार में चल रहे ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि के समाधि मंदिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव में छह फरवरी को सीएम योगी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताया गया कि वह सुबह हरिद्वार में कार्यक्रम में रहेंगे। दोपहर बाद उनके अपने पैतृक गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। वह चमकोटखाल इंटर कालेज के नवनिर्मित भवन और उसके बाद यमकेश्वर इंटर कालेज भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। रात्रि विश्राम पंचूर में पैतृक आवास पर करेंगे।
