उत्तराखंड (त्यूणी) 4 फरवरी 2026: दून के जनजातीय क्षेत्र जौनसार के क्वानू गांव के पास मंगलवार सुबह एक दुखद दुर्घटना में हिमाचल रोडवेज की बस खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई ने और 33 अन्य घायल हो गए। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। यह दुर्घटना में सुबह करीब 10 बजे हुई, जब बस हिमाचल के चौपाल (शिमला) से पांवटा (सिरमौर) के लिए रवाना हुई थी। चालक ने एक ट्रक को साइड देने के प्रयास में बस को किनारे किया, तभी सड़क का पुश्ता धंस में गया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचकर एसडीआरएफ के साथ मिलकर मृतकों के शवों को खाई से निकाला। घायलों में से 17 को विकासनगर उपजिला चिकित्सालय, 12 को लेहमन अस्पताल, तीन को पांवटा जिला चिकित्सालय और एक को दून के ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में घायल 33 में से 15 की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान नेरवा (हिमाचल प्रदेश) निवासी 38 वर्षीय बेगम यास्मीन, 28 वर्षीय रिया और नेपाल मूल के 50 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. हर्षिता सिंह ने गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर करने की जानकारी दी है।
