उत्तराखंड (देहरादून) 3 फरवरी 2026: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के तैराकों ने मुख्यमंत्री स्विमिंग चैंपियनशिप ट्राफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की छात्राओं ने चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 600 तैराकों ने भाग लिया। कक्षा सात की छात्रा आरना चौहान ने 50 मीटर अंडर-14 फ्री स्टाइल में सिल्वर और ब्रेस्ट स्ट्राक में ब्रान्ज मेडल प्राप्त किया। कक्षा नौ की इरा रावत ने मीटर अंडर-14 में फ्री स्टाइल और बैंक स्ट्रांक में गोल्ड मेडल जीता। अवनी राणा ने 50 मीटर अंडर-19 में फ्री स्टाइल में ब्रान्ज और ब्रेस्ट स्ट्राक में सिल्वर मेडल हासिल किया। कक्षा 11 में फ्री स्टाइल और बैक स्ट्राक में गोल्ड मेडल जीता। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
