उत्तराखंड (देहरादून) 3 फरवरी 2026: केंद्रीय बजट में मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत फंड को एक बार फिर मजबूत करते हुए नगर निकायों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद सबके के लिए स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए हैं। इस योजना के अंतर्गत देहरादून नगर निगम क्षेत्र के फल सब्जी विक्रेताओं और रेहडी- ठेली संचालकों को सस्ती दरों पर लोन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे आपने व्यवसाय को पुनः शुरू कर सकें।
नगर निगम के सूत्रों के अनुसार दून में पहले भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है और अब अन्य के लिए भी अवसर उपलब्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि शहरी गरीब वर्ग स्वरोजगार के माध्यम से आत्मानिर्भर बन सके और अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर सके।
रेहड़ी-ठेली और लघु व्यापारियों को प्रारंभ में 10 हजार रुपये तक का लोन दिया जाएगा, जिसमें लगभग सात प्रतिशत ब्याज सरकार वाहन करेगी। यदि लाभाथी समय पर लोन चुकाता है, तो अगली किश्त में 25 हजार और फिर 50 हजार रूपये तक का लोन देने का प्रावधान है। महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इस योजना से छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी और शहरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
