उत्तराखंड (उत्तरकाशी) 31 जनवरी 2026: यमुनोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश पर रोक लगाने के संबंध में अभी कोई औपचारिक निर्णय नहीं हुआ है। इस संबंध में यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल का कहना है कि देशाटन के चलते अभी वह जनपद से बाहर हैं। वापसी के बाद समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल का कहना है कि गंगोत्री की तरह यमुनोत्री धाम में भी गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र सौंपा जाएगा। उधर, मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल का कहना है कि मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी कोई बयान समिति की ओर से जारी नहीं किया गया है। ऐसे निर्णय से पहले यमुनोत्री के विकास को लेकर निर्णय लिया जाना चाहिए।
