उत्तराखंड (देहरादून) 31 जनवरी 2026: ड्रीमर्स एजु हब के छात्र अर्पित शर्मा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर बनने जा रहे हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से उठकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले अर्पित युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हैं।
फ्लाइंग आफिसर बनने के लिए अर्पित ने लिखित परीक्षा और *एसएसबी साक्षात्कार की तैयारी ड्रीमर्स एजु हब से की। मानसिक और शारीरिक प्रशिक्षण के साथ निरंतर अभ्यास ने उन्हें चयन तक पहुंचाया। ड्रीमर्स एजु हब के संस्थापक हरिओम : चौधरी ने कहा कि अर्पित की उपलब्धि यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सतत प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सह-संस्थापिका अंकिता तनेजा ने भी कहा कि अर्पित की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरक उदाहरण है और वे भारतीय वायुसेना में देश का नाम रोशन करेंगे। अर्पित शर्मा मूल रूप से ग्वाली खेड़ा गांव, बागपत (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। उनके पिता इलेक्ट्रीशियन हैं और उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अर्पित की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
