उत्तराखंड (देहरादून) 28 जनवरी 2026: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए एकता विहार रतनपुर और बलूनी स्कूल के पीछे लगभग 10 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा परवल रोड और शिमला बाईपास रोड में लगभग 30 बोधा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग उपाध्यक्ष तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति किए गए निर्माण और प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने आमजन से अपील की कि भूमि क्रय-विक्रय से पहले प्राधिकरण से वैध स्वीकृति को अवश्य जांचें, ताकि भविष्य में किसी कानूनी परेशानी से बचा जा सके।
