उत्तराखंड (देहरादून) 28 जनवरी 2026: बालाजी फाउंडेशन व देहरादून चेरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से 10वां रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह दिखाया। इस दौरान शिविर में 31 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विंडलास (रिवर वैली) हर्रावाला में एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजर इंद्रदीप बोरा और समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन काला ने किया। बालाजी फाउंडेशन के संस्थापक डा. नरेश प्रसाद भट्ट ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदाता कार्ड वितरित किए। कहा कि युवाओं का रक्तदान के लिए आगे आना समाज में रक्तदान के प्रति बेहतर संदेश देना है।
फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर फाउंडेशन की उपाध्यक्ष कविता उनियाल, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, सचिव आशा गैरोला, उमेश व गैरोला आदि मौजूद रहे।
