उत्तराखंड (देहरादून) 30 जनवरी 2026: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को प्रगति विहार क्षेत्र में सीलिंग व ध्वस्तीकरण किया।
एमडीडीए की टीम ने प्रगति विहार लेन संख्या-06 में उपेंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया। वहीं, इसी क्षेत्र में श्रेयष अग्रवाल द्वारा निर्मित अवैध टिन शेड को ध्वस्त कर दिया गया। दोनों ही निर्माण प्राधिकरण से बिना अनुमति के किए जा रहे थे। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के निर्देश पर की गई। मौके पर सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, अवर अभियंता जयदीप राणा और प्राधिकरण के सुपरवाइजर मौजूद रहे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति और नियमों के विरुद्ध किए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कहा कि गए निर्माणों पर आगे भी इसी तरह अवैध निर्माण शहर के सुनियोजित विकास में बाधा बनते हैं और इससे भविष्य में कई तरह की समस्या उत्पन्न होती हैं। प्राधिकरण नियमित निरीक्षण कर ऐसे निर्माणों को चिह्नित कर कार्रवाई कर रहा है।
