उत्तराखंड (देहरादून) 15 जनवरी 2026: सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालदत्त खण्डूडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने सरकार द्वारा गोल्डन कार्ड में अंशदान की कटौती की बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसका विरोध किया। संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने प्रान्तीय अधिवेशन सम्पन्न होने पर अधिवेशन में शाखा मुनिकीरेती-ढालवाला से बढ़-चढ़कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने पर समस्त उपस्थिति का आभार व्यक्त किया।
