उत्तराखंड (देहरादून) 22 अक्टूबर 2025: दीपावली खुशियों का त्योहार है। ये खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब अपनों का साथ हो। लेकिन, हर कोई इतना भाग्यशाली नहीं होता, जिनके अपने हरदम साथ हों। दून में ऐसे तमाम एकाकी बुजुर्ग हैं, जिनके अपने उनसे कोसों दूर हैं या जो अपनों की आस हमेशा के लिए खो चुके हैं। इस बार दून पुलिस ने एकाकी बुजुर्गों के घर जाकर उनके साथ दीपावली मनाई। पुलिस के जवान वरिष्ठ नागरिकों के वाली घर पहुंचे और उन्हें अपनेपन का एहसास कराया।
एकाकी बुजुर्गों की समस्या जानने के लिए समय-समय पर पुलिस उनके घर जाकर हालचाल पूछती है। इस दौरान जरूरतमंद बुजुर्गों को स्वास्थ्य से लेकर अन्य सभी सभी सुविधाएं दी जाती हैं। देहरादून जनपद में करीब दो हजार बुजुर्ग अकेले जीवन यापन कर रहे हैं। इनमें से कुछ वह हैं, जिनके बच्चे बाहर रहते हैं, जबकि कुछ ऐसे हैं, जो अपनों को खो चुके हैं। दीपावली पर उन्हें अकेलापन न लगे, लगे, इसके लिए पुलिस के जवान मिठाई लेकर उनके घर पहुंचे।
दीपावली से पूर्व थानाध्यक्षों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में अकेले रह रहे बुजुर्गों का पता किया। इसके बाद दीपावली के मौके पर उनके घर जाकर उनकी खुशियों में शामिल हुए। उन्हें मिठाई देकर उनका हालचाल पूछा। बुजुर्ग अकसर अपने बच्चों के दूर रहने या अन्य कारणों से अकेले रह जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एकाकी बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाने का फैसला किया था
