उत्तराखंड (देहरादून) 21 अक्टूबर 2025:: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज सुबह केदानाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज मंगलवार को सुबह केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि और उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। केदारनाथ दर्शन के बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम पहुंचे। राज्यपाल के धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वीआईपी हैेपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ का अभिषेक, पूजन-अर्चना कर क्षेत्र के नागरिकों की खुशहाली और राज्य की उन्नति की कामना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहित समाज से भेंट की। उन्होंने पारंपरिक मंत्रोच्चारण और पूजा-विधि के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्यपाल ने इसे अत्यंत आध्यात्मिक एवं भावनात्मक अनुभव बताते हुए कहा कि केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय है।