उत्तराखंड (देहरादून) 13 नवंबर 2025: आबकारी विभाग ने हर्रावाला क्षेत्र से तस्करी कर लाई गई अंग्रेजी शराब की 18 पेटी बरामद की। तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि एक व्यक्ति फरार होने में सफल रहा। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल के के निर्देश के क्रम में की गई।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में चलाए गए अभियान को पहली सफलता उस समय मिली, जब एक स्विफ्ट कार से ओवैस नामक युवक को शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर टीम ने हर्रावाला स्थित एक घर में बने गोदाम पर छापा मारा, जहां से 8 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। छापेमारी के दौरान एक अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप निरीक्षक पान सिंह राणा, उप निरीक्षक आशीष प्रकाश, हेड कांस्टेबल अंकित, गोविंद, राकेश, हेमंत, नौशाद एवं आशीष चौहान शामिल रहे।
