Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियो का एलान कर रहे हैं। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने हरिद्वार से भावना पांडे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की हाई प्रोफाइल सीट है।
इस सीट पर अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है, लेकिन बसपा ने आज अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।
