उत्तराखंड (देहरादून) 9 मार्च 2026: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोईवाला के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दूधली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. सेवाओं, पैथोलॉजी जांच, टीकाकरण कक्ष का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपचार हेतु आये मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सालय में मिल रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में चिकित्सा अधिकारी, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ उपस्थित मिले। चिकित्सालय में साफ सफाई की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। इस संबंध में डॉ0 शर्मा द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर एवं वार्ड में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ चिकित्सालय समय में नियमित रूप से उपस्थित रहें तथा मरीजों को ईलाज उपलब्ध कराने के साथ-साथ चिकित्सालय की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में भी अपना सहयोग करें।
निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 के0एस0 भण्डारी एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
