उत्तराखंड (पौड़ी) 10 मार्च 2026: उत्तराखंड के पौड़ी जिले से एक बार फिर गुलदार के हमले की दर्दनाक खबर सामने आई है। पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भारी डर है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले 14 जनवरी को भी जामलाखाल क्षेत्र के बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बना लिया था।
लगातार हो रहे इन हमलों से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द गुलदार को पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए।
