उत्तराखंड (देहरादून) 2 फरवरी 2026: बिंदाल क्षेत्र में कालौनी में घूम रही एक युवती पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती की पीछे गहरे दांत मारे, जिसके चलते उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को छुट्टी दी गई। युवती ने जब कुत्ते के मालिक से बात की उसने भी पीड़ित से दुर्व्यवहार किया। इस मामले में पीड़ित ने बिंदाल पुलिस में तहरीर दी है।
शिकायत में शैफाली ने बताया कि रविवार शाम को वह अपनी सहेली के साथ घूम रही थी। इसी दौरान वहां कुत्ते के मालिक अपना पालतू कुत्ता घुमा रहा था। अचानक कुत्ते ने पीछे से हमला कर दिया, जिसके कारण वह बुरी तरह डर गई। किसी तरह कुत्ते के मालिक ने कुत्ते को पीछे खींचा। कुत्ते ने उसके पीछे दांत मारे जिसके कारण उसके खून बहने लगा। उसकी सहेली उसे स्कूटी से दून अस्पताल लेकर गई, जहां जसका उपचार हुआ। वापस आकर युवती ने कुत्ते के मालिक से कुत्ता संभालकर रखने को कहा तो सहानुभूति के बजाए उसने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। ऐसे में बिंदाल चौकी में कुत्ते के मालिक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
