उत्तराखंड (देहरादून) 1 फरवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून में संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न मंडलों में मोर्चा अध्यक्षों कीं नई नियुक्ति की गई हैं। ‘महानगर’ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की सहमति और जिला मोर्चा अध्यक्षों से परामर्श के बाद शनिवार देर रात मंडलों की सूची जारी की गई।
घोषित सूचियों में मां नंदा देवी, आंबेडकर नगर, डालनवाला, करनपुर नगर, शहीद दुर्गामल, धर्मपुर नगर और तपोवन नगर समेत कई मंडलों के मोर्चा अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक मंडल में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए अलग-अलग अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
घोषणाओं में मंडल अध्यक्षों के हस्ताक्षर के साथ नियुक्ति पत्र जारी किए गए, संयोजक व सह-संयोजक के नाम भी घोषित किए
घोषणाओं में मंडल अध्यक्षों के हस्ताक्षर के साथ नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। जिला प्रकोष्ठ संयोजक और सह-संयोजक के नाम भी घोषित किए गए, जिनमें सुरेन्द्र राणा को प्रकोष्ठ संयोजक और राजेश बड़ोनी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल का कहना है कि नई नियुक्तियों से आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और मोहल्ला स्तर तक पार्टी ढांचे को सक्रिय रखने में अहम भूमिका निभाने में सहयोग मिलेगा।
