उत्तराखंड (देहरादून) 8 नवंबर 2025: डालनवाला में मारपीट के एक मामले में पुलिस ने दर्ज मुकदमे में दो अन्य आरोपितों को शामिल कर दिया है। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात अर्पित गोस्वामी, हिमगिरी गोस्वामी आदि ने शुभम बहुगुणा निवासी मानसिंह वाला डीबीएस कालेज रोड के साथ रास्ता रोककर मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। विवेचना के दौरान पुलिस की ओर से गवाहों के बयान लेते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। दूसरी ओर कार्रवाई को लेकर कुछ लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की। मांग की कि आरोपितों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। घटना में अनुराधा गोस्वामी और वरुण गोस्वामी ने भी शुभम बहुगुणा के साथ मारपीट, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में वरुण गोस्वामी व अनुराधा गोस्वामी के नाम जोड़े गए हैं।
