उत्तराखंड (देहरादून) 25 अक्टूबर 2026: जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की तीन महिला पदाधिकारी राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए शनिवार शाम देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुईं। इनमें यूनियन की प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, जिला इकाई देहरादून की महामंत्री ज्योति भट्ट और जिला मंत्री रक्षा शर्मा शामिल हैं।
इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) की ओर से 24 एवं 25 अक्टूबर को हैदराबाद में देश का पहला राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की मेजबानी तेलंगाना स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (TUWJ) कर रही है।
आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में देश के करीब 20 राज्यों से 100 से अधिक महिला पत्रकारों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन में महिला पत्रकारों की स्थिति, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी भागीदारी तथा कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उत्तराखंड से तीनों पदाधिकारियों की सहभागिता सम्मेलन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगी। इस आयोजन के जरिए विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाली महिला पत्रकारों को अपने अनुभव साझा करने और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिलेगा।
