उत्तराखंड (हरिद्वार) 13 अक्टूबर 2025: पुलिस द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में असर द्वारा कार व देहात क्षेत्र में संदिग्ध व बिना सत्यापन के थाना क्षेत्र में रहे बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। सत्यापन कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 105 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किए गए है। पुलिस ने बताया कि मौके पर 15 चालान 81 पुलिस एक्ट से 3750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में बाहरी व्यक्ति, किरायेदार, होटल ढाबों में कार्य करने वाले व स्कूलों, बाजारों में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान द्वारा लक्सर कस्बा क्षेत्र में पुलिस टीमे निकालकर डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें किरायेदार, होटल ढाबे में कार्य करने वाले व फड फैरी के सत्यापन की कार्यवाही की गई है। चेकिंग में लक्सर पुलिस द्वारा जिन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। उनमे मौके पर कुल 105 व्यक्तियों के सत्यापन किए गए है। पुलिस ने बताया कि मौके पर 15 चालान 81 पुलिस एक्ट से 3750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया है।
