उत्तराखंड (चकराता) 13 अक्टूबर 2025: सिटी न्यूरो स्पाइन अस्पताल देहरादून व छावनी परिषद चकराता के सहयोग से कैट इंटर कालेज में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दो सौ मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई।
कैट इंटर कालेज में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ छावनी परिषद के सदस्य अनिल चांदना व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगरोली प्रतिभा चौहान ने किया। शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में आये मरीजों का विभिन्न प्रकार के रोगों के लिए परामर्श दिया व कई रोगियों का उपचार कर उन्हें दवा भी दी गयी। परिषद के सदस्य अनिल चांदना ने कहा कि जनजाति क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव है और इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों को लाभमिलता है। उन्होंने शिविर के आयोजन के लिए अस्पताल को धन्यवाद प्रेषित किया।
शिविर में डॉ नागेंद्र सिंह रावत, डॉ दीपिका नेगी, प्रवीण रावत, सहयोगी स्टाफ गुलफसा, अनिल चांदना मनोनीत सदस्य छावनी परिषद चकराता, प्रतिभा जोशी बीडीसी मेंबर मंगरोली, सन्दीप जोशी कार्यालय अधीक्षक छावनी परिषद चकराता, शिक्षक विनोद, जयेन्द्र, राजेन्द्र नौटियाल, संदीप रावत विपिन डोभाल आदि शामिल रहे।
