दक्षिणी रेलवे ने हाल ही में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में देशभक्ति के गीत गाती महिला यात्रियों का एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि, इंटरनेट यूजर्स को ये पसंद नहीं आया। लोग इसे उपद्रव बताकर बंद करने की अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों ने रेलवे से अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे वीडियो शेयर कर इस तरह के ‘उपद्रव’ को बढ़ावा न दे।
1 मिनट से अधिक लंबी क्लिप में, 12 महिलाएं चेन्नई से मैसूरु जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा करते समय खुशी से एक तेलुगु गीत गाती हुई दिखाई दे रही हैं। दक्षिणी रेलवे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “चेन्नई-मैसूरु वंदे भारत एक्सप्रेस पर खुशी की लहर! मनमोहक क्षणों की गवाह बनें। इन युवा महिलाओं ने अपने मधुर गीतों के साथ अपनी यात्रा को एक आनंदमय संगीतमय माहौल में बदल दिया।”
हालांकि ज्यादातर लोग इस वीडियो से प्रभावित नहीं हुए। उन्होंने सामाजिक शिष्टाचार का पालन न करने और अन्य यात्रियों को परेशान करने के लिए महिलाओं की आलोचना की। रेलवे को भी विरोध का सामना करना पड़ा है। कई लोगों को आश्चर्य हुआ कि ”जो चीजें जनता को प्रभावित कर सकती हैं” उन्हें क्यों प्रोत्साहित किया जा रहा है।