अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ आईं सीमा हैदर को भारत आए एक साल पूरा हो गया है। ऐसे में अपनी सालगिरह के मौके पर सीमा और सचिन ने खूब जश्न मनाया। मालूम हो लों दोनों ने बीते साल 12 मार्च 2023 को नेपाल के एक मंदिर में शादी कर ली थी। जिसको पूरे एक साल हो चुके हैं। अपनी एनिवर्सरी पर सचिन और सीमा दूल्हा और दुल्हन की तरह सजधज कर तैयार हुए और एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इनके इस जश्न से सीमा का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर नाराज हो गया है।
दरअसल, जब सीमा-सचिन के सालगिरह मनाने की यह तस्वीर जब गुलाम हैदर तक पहुंची तो वह भड़क गया है। उसने कहा, ‘मुझे नहीं समझ आ रहा है कि क्या ड्रामा चल रहा है। ये सब वीडियो से सीमा खुद ही फंस रही है।’
वहीं, सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि शादी की सालगिरह उन आरोपों का सबूत है, जो उनकी ओर से सीमा पर लगाए गए हैं। सीमा की ये खुशी एक दो दिन की है। दुनियाभर के जो लोग चाहते हैं कि बच्चे गुलाम को मिलें, उनके लिए खुशी की बात है। न्याय की जीत होने वाली है।
