उत्तराखंड (देहरादून) 18 अप्रैल 2025: उत्तराखंड क्रांति दल ने जनमुद्दों को उठाने वालों पर झूठे मुकदमे में फंसाने का सरकार पर आरोप लगाया। पदाधिकारियों ने जेल से रिहा हुए आशुतोष नेगी के संघर्षों का समर्थन किया। गुरुवार को कचहरी स्थिति शहीद स्मारक में उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने आशुतोष नेगी का स्वागत किया। उक्रांद की केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने आरोप लगाए कि जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सरकार झूठे मुकदमे में फंसाकर सलाखों के पीछे डालने का काम कर रही है। जिससे सरकार जि के खिलाफ कोई भी व्यक्ति आवाज न उठा सके। लेकिन आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा। परिषद के संरक्षक नवनीत गुसाईं ने आरोप लगाए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ना होगा। प्रदेशवासियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया जाएगा। सीपीएम के सचिव अनंत आकाश ने बताया आमजन के लिए संघर्ष की लड़ाई धरातल पर लड़ी जाएगी। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री लताफत हुसैन, जबर सिंह पावेल, बलबीर नेगी, चिंतन सकलानी, सुरेश मौजूद रहे।
