उत्तराखंड (देहरादून) 02 नवंबर 2026: अभियान के तहत विकासनगर के भीमावाला स्थित छोटी कैनाल रोड पर नायरा पेट्रोल पंप के पीछे लगभग चार से पांच बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, विकासनगर में डॉक्टरगंज के पुल संख्या एक और दो के मध्य शक्ति कैनाल के समीप लगभग पांच बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र के रायवाला में लगभग पांच बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
ऋषिकेश क्षेत्र के हरिपुर कला की गली संख्या पांच में किए जा रहे अनधिकृत निर्माण तथा हरिद्वार रोड स्थित रायवाला में पंजाब नेशनल बैंक के निकट किए जा रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दोनों निर्माणों को सील किया गया।
