उत्तराखंड (मसूरी) 19 अप्रैल 2025: मसूरी वन प्रभाग की रायपुर और मसूरी रेंज में अवैध खनन, और जंगल में मलवा डालने के अपराध में चार पिकप वाहन सीज किए । उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उदय गौड़ ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी रायपुर को टीम बनाकर नदी एवं वन क्षेत्रों में सघन गश्त करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद रेंज अधिकारी रायपुर राकेश नेगी एवं रेंज अधिकारी मसूरी ने छापा मारं अभियान चलाया। छापे में ग्राम कुल्हान देहरादून में निजी भूमि में पिकअप को सेमल के पेड़ की डाट सहित पकड़ा गया। जिसका वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत चालान कर सीज किया गया। वहीं दो पिकअप को गुनियाल गांव चंद्रोटी एवं दुमगांव क्षेत्र से अवैघ खनन एवं मसूरी रेंज के अंतर्गत एक अन्य पिकअप को बार्लीगंज जंगल में मलवा डालने के अपराध में वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान कर सीज किया गया। डा. उदय गौड़ ने बताया कि टीम में वन दरोगा लोकेश शाह, अभिषेक सजवाण, दीपक आदि शामिल थे।
