उत्तराखंड (देहरादून) 19 अप्रैल 2025: दून में पहली बार जया किशोरी के श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। तैयारियों की शुरुआत श्री श्री बालाजी सेवा समिति की तरफ से विधिवत हवन और भूमि पूजन के साथ की गई। कार्यक्रम स्थल गुरु नानक इंटर कॉलेज, रेसकोर्स में कथा के सफल आयोजन के लिए पूजा संपन्न हुई. समिति के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि जया किशोरी का दून में यह पहला कार्यक्रम है, जिसे लेकर भक्तों में उत्साह है। बताया कि 26 अप्रैल से कथा का शुभारंभ किया जाएगा। संस्था के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया कि कथा निर्विघ्न हो, इसी उद्देश्य से भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, देवभूमि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के अमन बंसल, फिल्म डायरेक्टर सुमित अदलक्खा, हरीश मित्तल, मनोज खंडेलवाल, चंद्रेश मौजूद रहे।
