उत्तराखंड (देहरादून) 19 अप्रैल 2025: गोवंश व अन्य मवेशियों को ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे दो व्यक्तियों के विरुद्ध वसंत विहार पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। ट्रक से कुल 13 पशुओं को बरामद किया गया है। वसंत विहार थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान जीएमएस रोड स्थित देना बैंक के पास देखा कि कुछ लोग एक ट्रक के पास खड़े हैं और उसमें बड़ी संख्या में पशु भरे हुए हैं. पुलिस – ने चेक किया तो वाहन में 13 पशु काफी असहज स्थिति में ठूंसे हुए पाए गए। मौके पर मौजूद ट्रक चालक ने अपना नाम अजयपाल निवासी गांव न बद्रीपुर धर्मावाला और पशुओं के मालिक ने अपना नाम मोहम्मद जाफर निवासी गैंडी खाता थाना श्यामपुर हरिद्वार बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पशुओं को वाहन से उतारा।
