उत्तराखंड (देहरादून) 25 सितंबर 2026: प्रांतीय पंजाबी माहसभा उत्तराखंड रजिस्टर्ड द्वारा 22सितंबर, 2026 कों उत्तराखंड के किच्छा में उत्तरांचल पंजाबी माहसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं किच्छा के माननीय विधायक श्री तिलकराज बेहड के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की एक जनप्रतिनिधि, सम्मानित व्यक्ति के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुई मार -पीट की घटना कों दुर्भाग्य पूर्ण व बेहद शर्मनाक बताया जब पुलिस जनप्रतिनिधि की ही सुरक्षा नहीं कर पा रही है तों आम जनता अपने आप कों कैसे सुरक्षित महसूस करेंगी ये घटना सिर्फ राजनैतिक प्रतिद्वादिता की नहीं लोकतंत्र पर कुठाराघात है जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधि ही जब सुरक्षित नहीं होंगे तों सोचिये आने वाले समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की क्या स्तिथि होगी इस घटना की जितनी निंदा की जाएं उतनी कम है पंजाबी समाज के सिरमौर श्री तिलकराज बेहड पर हुआ हमला लोकतंत्र पर हमले के साथ पुरे पंजाबी समाज पर हमला है जिसको पंजाबी समाज किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेगा हमारी सरकार से मांग है कि इस घटनाक्रम में जो भी लोग दोषी पाए गए है उनके खिलाफ जो 23सितंबर कों कार्यवाही की गई है उससे पंजाबी समाज कतई संतुष्ट नहीं है माननीय विधायक पर हाथ उठाने वाले व्यक्ति पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए जिससे पंजाबी समाज के सिरमौर पर हमला करने वाले व्यक्ति कों कठोर सजा मिले न्याय की उम्मीद बांधे हुए पंजाबी समाज आपसे दोषी व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही की उम्मीद व आशा रखता है सिटी मजिस्ट्रेट कों ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश माहमंत्री हरीश नारंग के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में लाल चंद शर्मा,गोपाल पूरी,सतीश कपूर, नरेश चंडोक, सुनील बांग्गा,विजय कोहली, राजू गुलाटी, मेजर सिंह, सुनील मैसोंन, राजेश शर्मा नवनीत ओबराय, इन्दर पाल कोहली, जीतेन्द्र खरबन्दा, राजीव पुंज, कुलदीप सिंह ललकार आदि मौजूद थे
