उत्तराखंड (देहरादून) 11 नवंबर 2026: प्रदेश में जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 नवंबर को राज्यपाल डा ढाल सिंह बिसेन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसकी शुरुआत कर सकते हैं। जनगणना के लिए प्रदेश को 35 ब्लाक में बांटा गया है। जनगणना निदेशालय ने इस बार युवाओं पर भी विशेष फोकस किया है। इसके तहत कालेजों में भी 16 नवंबर से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिनमें छात्र व छात्राओं को स्वयं और परिवार की स्वगणना के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रदेश में जनगणना के के दूसरे चरण की शुरुआत 16 नवंबर को स्वगणना से होगी। इस दौरान प्रदेश के तकरीबन 1.27 करोड़ व्यक्तियों की गणना की जानी है। इस स्वगणना में 40 प्रश्न पूछे जाने हैं। जिसमें धर्म व जाति के संबंध में भी जानकारी देनी है। स्वगणना के बाद एक नवंबर से घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू होगा। स्वगणना के लिए जनगणना निदेशालय ने तैयारियां पूरी कर दी हैं। इस पर फोकस युवाओं पर किया गया है। आजकल के युवा इस समय नई तकनीक का उपयोग करने में सक्षम और वह चीजों को जल्दी समझते हैं। इसे देखते हुए निदेशालय उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से स्वगणना के लिए इनके लिए विशेष शिविर लगा रहा है। यह शिविर सभी सरकारी व सरकार से सहायता प्राप्त कालेज और यूनिवर्सिटी में लगाए जाएंगे। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की जा रही है। वहीं, जनगणना के लिए विभाग 35 हजार कार्मिकों की तैनाती कर रहा है। इनमें तकरीबन 30 हजार कार्मिक और पांच हजार सुपरवाइजर शामिल हैं।