उत्तराखंड (मसूरी) 12 नवंबर 2026: आज थत्यूड़, टिहरी गढ़वाल में 9वें जौनपुर महोत्सव एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता कर क्षेत्र को ₹52.55 करोड़ की 26 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों, किसानों एवं मातृशक्ति द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही जौनपुर क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी कीं।
ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, लोककला, लोकसंगीत और पारंपरिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और उत्पादों को पहचान एवं प्रोत्साहन देने का माध्यम बनते हैं।
हमारी सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में केदारखंड एवं मानसखंड के पौराणिक मंदिरों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है तथा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोक कलाकारों और पारंपरिक विधाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर माननीय विधायक श्री प्रीतम सिंह पवार जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंह रावत जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री मुलायम सिंह रावत जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
