उत्तराखंड (मसूरी) 6 फरवरी 2026: मसूरी संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिटटू पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने भगत सिंह चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि सहुल गांधी ने संसद में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिटटू के के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे सिख समाज चिंतित है। कांग्रेस की नीति यही रही है कि अल्पसंख्यकों को दबाया जाए, उनको प्रताड़ित किया जाए। उन्होंने कांग्रेस के इस कथन की कड़ी निंदा की व कांग्रेस के नेताओं को ऐसी बयानबाजी से दूर रहने की सलाह दी। पालिकाध्यक्ष सकलानी ने भी राहुल गांधी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विजय बिंदवाल, जगजीत कुकरेजा, देवेंद्र मलासी, विजय बुटोला, ज्ञान अग्रवाल, जगदीश भट्ट, सोबन मेहरा, सचिन पंवार, ज्योति पुंडोरा, उज्वल नेगी आदि मौजूद रहे।
