उत्तराखंड (देहरादून) 24 जनवरी 2026: देहरादून मैं लंबे इंतजार के बाद झमाझम वर्षा ने भारी राहत दी है। करीब तीन माह का सूखा समाप्त हुआ और दिनभर मध्यम से तीव्र वर्षों का सिलसिला चलता रहा। 12 घंटे के भीतर हुई 20 मिलीमीटर से अधिक वर्षा से पारे ने गोता लगाया और अधिकतम तापमान में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी वर्षा के साथ-साथ भारी बर्फबारी हुई। जिससे स्थानीय और दूसरे राज्यों से पर्यटक भी उमड़ने लगे हैं। इस बीच कड़ाके की ठंड से दून और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। आज भी आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं।
देहरादून में बीते गुरुवार को अधिक तापमान 26 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया था। जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले काफी समय से वर्षा न होने के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। जनवरी के शुरुआती तीन माह में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाता रहा। गुरुवार रात को मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड पहुंचने के कारण मौसम ने करवट बदल ली। तड़के से ही दून और आसपास के क्षेत्रों में बादल मंडराने लगे। इसके बाद सुबह वर्षा का सिलसिला शुरू हुआ, जो पहाड़ों पर बर्फबारी में बदल गया। दून में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा होने का अनुमान है। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
