उत्तराखंड देहरादून 22 जनवरी 2026: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज धूप खिलने के कारण तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, आज से प्रदेश में मौसम के करवट लेने की संभावना जताई = गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य * के सात जिलों में हल्की वर्षा और ऊंची चोटियों पर हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है।
बुधवार को भी दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। हालांकि, मैदानी से क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के कोहरे का ते प्रभाव भी रहा। लेकिन, दिन में धूप खिलने से ठंड से राहत महसूस की गई। हालांकि, पहाड़ से मैदान तक वर्षा का इंजतार अब भी जारी है। आज से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदले रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों के कुछ स्थानों पर, जबकि देहरादून, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं 2800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।
