उत्तराखंड (देहरादून) 22 जनवरी 2026: हेमवती नंदन केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मुस्लिम छात्र ने अपना धर्म छिपाया और शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म किया। पहचान उजागर होने पर फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उससे रुपये भी मांगे। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र से हुई। उसने खुद को समीर द्विवेदी बताकर उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद युवक ने अपनी पहचान उजागर करते हुए खुद को ग्राम जटपुरा, थाना मंडावली, जिला बिजनौर (उप्र) निवासी समीर जाफरी बताया।
