उत्तराखंड (मसूरी) 04 अगस्त 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न संगठनों, स्कूलों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर किया जाएगा। 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, 14 अगस्त को क्रास कंट्री दौड़ होगी और 15 अगस्त को टाउन हाल में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मीरा संकलानी ने की, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर पालिका स्वतंत्रता दिवस पर सफाई अभियान चलाएगी। 15 अगस्त को सुबह स्कूलों के बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे और सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 और 14 अगस्त को क्रास कंट्री का आयोजन किया जाएगा। 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा में राजनीतिक और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। 15 अगस्त को टाउन हाल में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता का आयोजन मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन और होटल एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा।
