उत्तराखंड (देहरादून) 02 अगस्त 2026: कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक चेक और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को पटेलनगर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान से गुल्लक और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त को पटेलनगर क्षेत्र से किशन उर्फ भूट्टा (20 वर्ष) निवासी शास्त्रीनगर खाला, बिहारी बस्ती, थाना बसंत विहार, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक चेक और 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी नयागांव उपनिरीक्षक रफत अली, कांस्टेबल जय सिंह रावत और कांस्टेबल अनिल भंडारी शामिल रहे।
