उत्तराखंड (देहरादून) 30 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तिलक रोड स्थित साँई बाबा मंदिर में आयोजित भजन संध्या एवं पूजा कार्यक्रम में लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित होकर साँई नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने साँई बाबा के भजनों पर भक्ति भाव से झूमते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया।
इस मौके पर मंदिर के ट्रस्टी शरद नागलिया, सुमन नागलिया, वरिष्ठ अधिवक्ता एस. के. गोयल, कुलबीर त्यागी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गुरु के प्रति आस्था व्यक्त की।
