उत्तराखंड (रुद्रप्रयाग) 26 जुलाई 2026: रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के रतूड़ा में रविवार को बूथ संख्या-131 के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1000 से अधिक बहनों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम _”मन की बात”_ के 136वें प्रेरणादायी संस्करण को सुना।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने बड़े ध्यान से प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।
इस अवसर पर मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी _”मन की बात”_ के माध्यम से हर माह देशवासियों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं। इस बार के संस्करण में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत पर दिए गए विचार बेहद प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति आज स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। वे न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं, बल्कि समाज और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
मंत्री जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रुद्रप्रयाग की महिलाएं भी इस मॉडल को अपनाकर बड़ी संख्या में रोजगार सृजित करेंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण, जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठेत, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय कपरवान, कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती सविता भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सैन सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र रावत सहित भाजपा के पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
