उत्तराखंड (देहरादून) 10 अक्टूबर 2025: 14वें रोहिताश सिंह मेमोरियल अंतर-विद्यालयी बालक सुपर-8 क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 में द हेरिटेज स्कूल ने गुरु नानक एकेडमी को तीन विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। न्यू रोड स्थित हेरिटेज स्कूल के मैदान में खेले गए इस मुकाबले ने दर्शकों को हर पल रोमांच का एहसास कराया।
गुरु नानक एकेडमी ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैच की पहली पारी में द हेरिटेज स्कूल ने 4 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाए। इसके जवाब में गुरु नानक एकेडमी की पूरी टीम केवल 15 रन पर आल आउट हो गई। जिससे हेरिटेज स्कूल को पहली ही पारी में बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में द हेरिटेज स्कूल ने 5 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए। इसके बाद गुरु नानक एकेडमी की टीम बल्लेबाजी को उतरी। बल्लेबाजों ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 3 विकेट के नुकसान पर 32 रन ही बना सकी। हेरिटेज स्कूल ने मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ हेरिटेज स्कूल ने अगले दौर में जगह पक्की कर ली। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार, निदेशक विक्रांत चौधरी, काउंसलर चारु चौधरी आदि मौजूद रहे।
