उत्तराखंड (देहरादून) 10 अक्टूबर 2025: करवाचौथ पर महिलाओं के सम्मान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से धर्मपुर विधानसभा में 20 स्थानों पर ‘फ्री मेहंदी कैंप’ में महिलाओं ने उत्साह दिखाया।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में लगभग तीन हजार महिलाओं ने पहुंचकर करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी लगवाई। इस पारंपरिक पर्व का उल्लासपूर्वक आनंद लिया। महिलाओं ऐसे आयोजन को समाज में आपसी जुड़ाव और खुशी बांटने वाला बताया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने कहा कि करवाचौथ का पर्व प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक है। हर महिला मुस्कुराते हुए अपना त्योहार मना सके इसलिए यह आयोजन किया गया। सभी स्थलों पर स्थानीय पार्षद, पूर्व पार्षद, समाजसेवी, युवा और महिला कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर हरिप्रसाद भट्ट, प्रिया वर्मा, आशीष कुमार, अनकपाल सिंह रावत, अनूप कपूर, पीयूष गौड़ मौजूद रहे।
