उत्तराखंड (देहरादून) 9 सितंबर 2025: सहस्त्रधारा रोड पर स्कूटी चालक ने डंपर चालक को तेज चलाने पर टोका तो बहस हो गई। स्कूटी चालक उसे रोकने के लिए कंडक्टर साइड से केबिन में चढ़ने लगा तो आरोपित डंपर चालक ने वाहन भगा दिया, जिसके कारण स्कूटी चालक नीचे गिर गया और डंपर के पिछले टायर के नीचे आने से बाल-बाल बचा। घटना के वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने डंपर सीज कर चालक को पांवटा साहिब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचानं प्रमोद निवासी ग्राम रंईयावाला, यमुनानगर के रूप में हुई है।
घटना सोमवार सुबह सहस्त्रधारा रोड की है। विकास लोक कालोनी निवासी नवीन स्कूटी से जा रहे थे। तभी मुख्य मार्ग पर डंपर चालक तेजी से डंपर भगा रहा था। उन्होंने डंपर तेज चलाने से चालक को टोका तो बहस हो गई। नवीन अपनी स्कूटी वहीं खड़ी कर डंपर चालक से बात करने के लिए कंडक्टर की तरफ से केबिन में चढ़ने का प्रयास करने लगे तो आरोपित चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। जिसके कारण वह झटका लगने से नीचे गिर गए। वह पिछले टायर के नीचे से आने से बाल-बाल बचे।
