उत्तराखंड (देहरादून) 29 अगस्त 2025: सेंट जोजफ्स अकादमी में जेएल डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल अंग्रेजी वाद-विवाद में एन मेरी स्कूल ने जेएल डिसूजा मेमोरियल ट्राफी जीती। स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सेंट जूड्स स्कूल, सेंट जार्ज कालेज, दून इंटरनेशनल स्कूल, कान्वेंट आफ जीसस एंड मैरी, एन मैरी स्कूल, सेंट थामस कालेज, ग्रेस अकादमी, कैम्ब्रियन हाल, आरआइएमसी और सेंट जोजफ्स अकादमी के प्रतिभागी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में एन मैरी स्कूल के संचित बत्रा सर्वश्रेष्ठ वक्ता, एन मैरी स्कूल की मानसी खंडूरी व सेंट जोजफ्स अकादमी की अनामित्रा गोस्वामी प्रथम उपविजेता, सेंट जोजफ्स अकादमी के कृत कौर द्वितीय उप विजेता रहे।
